न्यू सॉन्ग रिलीज / बादशाह का नया गाना 'गेंदा फूल' हुआ रिलीज, जैकलीन फर्नांडिस के साथ दिखी बेहतरीन केमेस्ट्री





इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर और रैपर बादशाह अपने फैंस के लिए नया गाना 'गेंदा फूल' लेकर आ चुके हैं। एक लंबे समय के बाद म्यूजिक वीडियो में बादशाह ने अपनी वापसी की है। इस नए गाने में बादशाह के साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस वीडियो में चार चांद लगा रही हैं। 


सोनी म्यूजिक के गाने 'गेंदा फूल' को हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज किया है। इस गाने को हिंदी, इंग्लिश और बंगाली भाषा में बनाया गया है। हिंदी में बंगाली टच गाने को और बेहतरीन बना रहा है। गाने का कम्पोजीशन खुद बादशाह ने किया है। पायल देव और बादशाह की आवाज वाले इस गाने में जैकलीन कभी वेस्टर्न तो कभी बंगाली लुक में नजर आ रही हैं। 


'गेंदा फूल' गाने का निर्देशन स्नेहा शेट्टी कोहली ने किया है। इस गाने की शूटिंग 27 फरवरी को शुरू की गई थी जिसे सिर्फ दो दिनों में ही पूरा कर लिया गया था। गाने की रिलीज डेट पहले निर्धारित नहीं की गई थी मगर अब इसे अचानक रिलीज कर दिया गया है।





Popular posts
जम्मू में आतंक का अड्‌डा / कोट भलवाल जेल से ऑपरेट आतंकी नेटवर्क का खुलासा; किताबों में रखकर भेजे जा रहे थे, सिम, फोन और हवाला के पैसे
21 दिन का लॉकडाउन / बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़कीं फराह खान, बोलीं ‘वर्कआउट वीडियो बनाना बंद करो, दुनिया में और भी बड़ी परेशानियां हैं’
प्रदेश में अब तक 44 की मौत / भोपाल-इंदौर में तीन बुजुर्गों की मौत के चौथे दिन रिपोर्ट पॉजिटिव आई; इनकी अंत्येष्टि में शामिल हुए थे सैकड़ों लोग, अब स्वास्थ्य विभाग संपर्क में आए लोगों को खोज रहा
लॉकडाउन गार्डनिंग / क्वारैंटाइन होकर घर में मैथी-टमाटर लगा रहीं जूही चावला, सोशल मीडिया पर लिखा- देखते हैं क्या होता है
प्रियंका चोपड़ा ने पूरा किया सेफहैंड्स चैलेंज, हाथ धोते हुए गुनगुनाया इस पर लिखा पति निक जोनस का गाना